Preparations Reviewed for Adi Kailash Yatra 2026, Likely to Begin from May 1
नदीम परवेज@धारचूला। उपजिलाधिकारी आशीष जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी आदि कैलाश यात्रा को लेकर विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की गई। संकेत दिए गए कि इस वर्ष यात्रा 1 मई से शुरू हो सकती है।
यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने टैक्सी यूनियन, होमस्टे संचालकों, पुलिस, बीआरओ और अन्य संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। होमस्टे संचालकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, जबकि संवेदनशील मार्गों पर बीआरओ को मशीनें तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने साफ किया कि यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टैक्सी यूनियन को यात्रियों के सम्मान की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कानून व्यवस्था के लिए पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
इनर लाइन परमिट जारी करने से पहले दस्तावेजों की कड़ी जांच, वाहनों के कागजात और ड्राइवरों के लाइसेंस की अनिवार्यता तथा ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उपजिलाधिकारी आशीष जोशी ने कहा कि यात्रा का सफल संचालन ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की छवि को बेहतर बनाना भी प्रशासन की प्राथमिकता है।
