- महेंद्र भट्ट ने घोषित की नई कार्यसमिति
- 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शामिल
देहरादून@RASHTRIY VICHAR। भाजपा ने रविवार को उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की ओर से घोषित कार्यसमिति में कुल 178 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें 121 कार्यसमिति सदस्य, 32 विशेष आमंत्रित सदस्य और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन रजवार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की है। नई कार्यसमिति में पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों और नेताओं को स्थान दिया गया है।

पार्टी के मुताबिक, कार्यसमिति के गठन का उद्देश्य संगठन को और अधिक प्रभावी बनाना तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है।

भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब पार्टी आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। कार्यसमिति में शामिल सदस्यों के जरिए पार्टी प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जमीनी स्तर पर समन्वय बढ़ाने की तैयारी में है।



