Petrol, Diesel Prices Hiked Again: Third Increase in 9 Days, CNG Also Costlier in Dehradun
देहरादून/नई दिल्ली@Rashtriy Vichar#: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज (शनिवार) फिर बढ़ गईं। बीते नौ दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 23 मई 2026, शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ वहीं डीजल के कीमत में भी 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल का नया दाम 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल का नया दाम अब 92.49 रुपये प्रति लीटर है। बढ़े हुए दाम आज सुबह छह बजे से लागू हो गए हैं। शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद देहरादून में पेट्रोल की कीमत 97.85 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 93.18 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा दून में सीएनजी के दामों में भी प्रति किलो तीन रुपये बढ़ाए गए हैं, इसके बाद दून में सीएनजी 97 रुपये किलो बिक रही है।
बीते 9 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी
इस साल 15 मई, शुक्रवार को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर तीन रुपये या इससे ज्यादा की बढ़ोतरी की थी। यह बढ़ोतरी करीब चार साल बाद हुई थी। उसके चार दिन बाद ही मंगलवार, 19 मई 2026 को भी पेट्रोल की कीमतों में (दिल्ली की कीमत) 87 पैसे जबकि डीजल की कीमतों में 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद आज एक बार फिर से पेट्रोल को को 91 पैसे जबकि डीजल को 87 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया गया।
