BJP appoints Vinod Tawde as Uttar Pradesh in-charge, Ram Madhav for Uttarakhand and Tamil Nadu, Smriti Irani for Haryana and Chhattisgarh, and Tarun Chugh for Gujarat.
नई दिल्ली @ Rashtriya Vichar। भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बड़े पैमाने पर संगठनात्मक बदलाव किये हैं और इसके तहत विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।
भाजपा ने सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद एवं पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को सौंपी है। तावड़े को उत्तर प्रदेश का पार्टी प्रभारी बनाया है, जबकि जगदीश पटेल, मेघा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा, छत्तीसगढ़, राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु और तरुण चुघ को गुजरात का पार्टी प्रभारी बनाया गया है। भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों को नियुक्त किया है,,,,देखें पूरी लिस्ट,,,,




