Uttarakhand Darjadhari Minister Ram Sundar Nautiyal highlighted women’s empowerment and welfare schemes during his visit to the Dashgi area.
- दर्जा राज्यमंत्री ने क्षेत्र भ्रमण में सुनी लोगों की समस्याएं
- आंगनबाड़ी मिलन केंद्र में महिलाओं से भी किया संवाद
- बोले, मातृशक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण जरूरी
उत्तरकाशी@Rashtriya vichar। सरकार में दर्जा राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने मंगलवार को दशगी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही सशक्त समाज और विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव है। उन्होंने कामदा स्थित लक्ष्मी बहन जी के आश्रम में कथा वाचक लक्ष्मी बहन जी से भेंट की और इसके बाद आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम में मातृशक्ति से संवाद किया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण, मातृ-शिशु कल्याण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने महिलाओं को अपनी ओर से शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

क्षेत्रवासियों संग किया संवाद: कामदा, बडली और पुजारगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति से संवाद करते हुए नौटियाल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और प्रदेश का समग्र विकास संभव नहीं है।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान राज्यमंत्री ने हाल में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे किसानों से भी मुलाकात की। खदाड़ा में पत्रकार विवेक बिष्ट के आवास पर पहुंचकर उन्होंने उनके विवाह के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बनचौरा बाजार में व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुमन पंवार समेत कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
