MDDA Seals Four Illegal Buildings in Dehradun, Cracks Down on Unauthorized Construction
- बिना नक्शे के खड़े हो रहे थे फ्लैट और डुप्लैक्स, एमडीडीए ने जड़ा ताला
- नियम तोड़ने वालों को वीसी बंशीधर तिवारी की सख्त चेतावनी
देहरादून@RashtriyVichar। राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मंगलवार को प्राधिकरण ने कुल्हान और चन्द्रबनी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध भवनों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया।
एमडीडीए को लगातार मिल रही शिकायतों और विभागीय जांच में सामने आए नियम उल्लंघनों के बाद यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत की गई। सबसे पहले प्राधिकरण की टीम ने नागल हटनाल, कुल्हान क्षेत्र में छापा मारकर चिराग तलवार की ओर से विकसित किए जा रहे दो बहुमंजिला भवनों को सील कर दिया। आरोप है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के दोनों भवनों को जोड़कर फ्लैट तैयार किए जा रहे थे।
इसके बाद कार्रवाई का रुख चन्द्रबनी रोड स्थित द्वारिका पुरी की ओर हुआ, जहां सुभाष चौधरी की ओर से बनाए जा रहे दो डुप्लैक्स भवन भी नियमों के विपरीत पाए गए। एमडीडीए टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों भवनों को सील कर निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया।
अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सीलिंग के साथ-साथ ध्वस्तीकरण जैसी कठोर कार्रवाई भी जारी रहेगी। लोगों से
अपील की गई है कि भवन निर्माण से पहले सभी वैधानिक अनुमतियां और मानचित्र स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
बंशीधर तिवारी,एमडीडीए उपाध्यक्ष

अपील की गई है कि भवन निर्माण से पहले सभी वैधानिक अनुमतियां और मानचित्र स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।