Uttarakhand Government Forms Probe Committee Against Haridwar DPRO Atul Pratap Singh
देहरादून@ Rashtriy Vichar। हरिद्वार में तैनात जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) अतुल प्रताप सिंह के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के लिए शासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त सचिव ध्रुव मोहन सिंह राणा समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी और शशी सिंह सदस्य बनाए गए हैं। समिति शिकायतों की जांच कर शासन को रिपोर्ट सौंपेगी।
इसी के साथ अतुल प्रताप सिंह को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से निदेशालय पंचायतीराज, देहरादून में अग्रिम आदेशों तक संबद्ध कर दिया गया है। उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं हरिद्वार में डीपीआरओ का अतिरिक्त प्रभार मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र को सौंपा गया है।


