Dharchula Police launches a drive to remove unauthorized name plates, stickers and identification marks from private vehicles following High Court directions.
- सख्त हिदायत: निजी वाहनों पर नाम-पट्टिका और स्टीकर नहीं चलेंगे
नदीम परवेज@ धारचूला। उच्चाधिकारियों के निर्देश और नैनीताल हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में धारचूला पुलिस ने निजी वाहनों पर नियम विरुद्ध लगाए गए नाम-पट्टिका, स्टीकर और अन्य पहचान चिन्हों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर निजी वाहनों से ऐसे पहचान चिन्ह हटाए।

पुलिस ने वाहन चालकों और आमजन को हाईकोर्ट के आदेशों की जानकारी देते हुए निजी वाहनों पर नियम विरुद्ध किसी भी प्रकार की नाम-पट्टिका, स्टीकर अथवा अन्य पहचान चिन्ह नहीं लगाने के निर्देश दिए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहन निर्धारित नियमों के अनुरूप ही संचालित किए जाएं और आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
कोतवाली धारचूला पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि निजी वाहनों पर किसी भी तरह की नियम विरुद्ध पहचान सामग्री लगाने से बचें। पुलिस ने कहा कि यातायात व्यवस्था और कानून के प्रावधानों के तहत निर्धारित नियमों का पालन करना सभी वाहन चालकों की जिम्मेदारी है।
