- राज्य के 19 लाख मतदाताओं में मिली विसंगति, जाएंगे नोटिस
- सुनवाई के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कलस्टर में लगाए जाएंगे कैंप
- मैदानी क्षेत्रों में नगर-निगम, नगर पंचायत व वार्ड लेवल पर भी लगेंगे कैंप
- देहरादून जनपद के मतदाताओं में सबसे अधिक विसंगति
देहरादून@Rashtriy Vichar। एसआईआर के बाद बनी मतदाता सूची में शामिल 71,33,785 मतदाताओं में से लगभग 19 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। इन मतदाताओं में विभिन्न प्रकार की विसंगति पाई गई है। इनको संबंधित ईआरओ/एईआरओ की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। मतदाताओं को इन विसंगतियों को दूर करना होगा।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बताया कि नोटिस की सुनवाई के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कलस्टर में कैंम्प लगाए जाएंगे। साथ ही मैदानी क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील के अतिरिक्त नगर निगम, नगर पंचायत व वार्ड लेवल पर कैंप लगाने के निर्देश डीईओ/ईआरओ को दिए गए हैं।
देहरादून जनपद में सबसे अधिक मतदाताओं में विसंगतियां पाई गई हैं। यहां कुल 1190805 मतदाता हैं, इनमें से 395868 में विसंगति मिली है। इसके बाद हरिद्वार में 390312 व ऊधमसिंह नगर में 336164 मतदाताओं में विसंगतियां मिली हैं। वहीं, पहाड़ी जनपदों में नैनीताल में सर्वाधिक 188054 मतदाताओं में विसंगति मिली, यहां कुल मतदाता 693325 हैं। इसके साथ ही टिहरी गढ़वाल में 104402 और पौड़ी गढ़वाल में 105945 मतदाताओं में विसंगियां मिली हैं। इन सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे।
हरिद्वार से सबसे अधिक, रुद्रप्रयाग में सबसे कम मतदाता
राज्य के हरिद्वार जनपद सर्वाधिक 1246219 मतदाता हैं, इनमें 664795 पुरुष व 581323 महिला मतदाता हैं। जबकि, जनपद रुद्रप्रयाग में सबसे कम 180786 मतदाता हैं, इनमें 91268 पुरुष व 89518 महिला मतदाता हैं। हरिद्वार में 101 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। लेकिन, रुद्रप्रयाग में कोई थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है।
जनपदवार मतदाताओं की संख्या
जनपद पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
- हरिद्वार 664795 581323 101 1246219
- नैनीताल 361533 331781 011 693325
- अल्मोड़ा 246337 225596 005 471938
- यूएसनगर 606826 548817 029 1155672
- पिथौरागढ़ 174190 167304 003 341497
- बागेश्वर 103273 97646 000 200919
- चंपावत 99449 89474 001 188924
- चमोली 139995 132191 001 272187
- उत्तरकाशी 116993 107423 001 224417
- रुद्रप्रयाग 91268 89518 000 180786
- टिहरी 241352 222272 004 463628
- पौड़ी 262254 241205 009 503468
- देहरादून 615349 575404 52 1190805
प्रदेश में 86433 बैलेट (सर्विस) मतदाता
एसआईआर के तहत राज्य में 86433 सर्विस मतदाता हैं, जिनके वोट बैलेट के माध्यम से आते हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों में यह निर्णायक भूमिका में होते हैं। सबसे अधिक 14569 बैलेट वोट पौड़ी जनपद में हैं। जबकि, सबसे कम बैलेट वोट 2261 हरिद्वार जनपद में हैं। वहीं, नैनीताल में 5011, अल्मोड़ा में 6344, यूएसनगर में 5521, पिथौरागढ़ में 13016, बागेश्वर में 3982, चंपावत में 3033, चमोली में 9736, उत्तरकाशी में 3283, रुद्रप्रयाग में 5000, टिहरी में 5308 और देहरादून में 9369 बैलेट वोट हैं।
