Uttarakhand Government Reshuffles 11 Senior Officers, Assigns New Responsibilities to IAS and IFS Officials
देहरादून@Rashtriy Vichar। उत्तराखण्ड शासन ने शुक्रवार को 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और एक भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी सहित 11 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के आदेश के तहत प्रमुख सचिव एलएल फैनई से आबकारी विभाग का प्रभार वापस लेकर अन्य दायित्व यथावत रखे गए हैं, जबकि आबकारी विभाग बृजेश कुमार संत को सौंपा गया है। नितेश कुमार झा को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार तथा रविनाथ रमन को सचिव परिवहन एवं आयुक्त परिवहन बनाया गया है। ज्योति यादव को बाध्य प्रतीक्षा से हटाकर सचिव विद्यालयी शिक्षा नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग की जिम्मेदारी मिली है। रणवीर सिंह चौहान को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। आईएफएस अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते से पंचायती राज विभाग वापस लेकर अन्य दायित्व यथावत रखे गए हैं। अभिषेक रूहेला को अपर सचिव राज्य सम्पत्ति एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।IAS, IFS transfer order (1)
