नैनीताल@Rashtriy Vichar#। नैनीताल से एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है, जहां हनुमान मंदिर स्टाफ़ हाउस के पास डीएसबी कॉलेज में पड़ने वाली बीएससी की 20 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते देर रात गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा के पिता का निधन पूर्व में हो चुका है। माता व दादी के साथ रहती थी। जैसे ही छात्रा का फंदे में लटकने का समाचार मिला पुलिस मौके पर पहुँच गई। व शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी।
परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। नगर पालिका परिषद के सभासद रमेश प्रसाद ने परिवार को ढांढस बंधाया। परिवार वालों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि एक सीधी साधी लड़की ऐसा कदम उठाने को आखिर क्यों मजबूर हुई । यह बात किसी के भी गले नही उत्तर रही है। लिहाजा पुलिस हर पहलू से जाँच करने का आश्वासन दे रही हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घर में आने जाने वालों का तांता लगा है सबके मुह से एक ही शब्द सुनाई दे रहा है बहुत सीधी व अच्छी बच्ची थी।
