- ‘पर्सनैलिटी डेवलपमेंट फॉर प्रोफेशनल ग्रोथ ऑफ टीचर’ विषय पर सेमिनार संपन्न
लखनऊ। वृंदावन स्थित श्री कृष्ण दत्त अकैडमी के शिक्षा विभाग द्वारा “पर्सनैलिटी डेवलपमेंट फॉर प्रोफेशनल ग्रोथ ऑफ टीचर” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। सेमिनार में शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास और व्यावसायिक दक्षता को सशक्त बनाने पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संयोजन आयोजन समिति के अंतर्गत रूबी सिंह एवं पवन कुमार बिश्नोई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक अधिकारी सुभाष त्रिपाठी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर योगेंद्र नाथ तिवारी ने किया।
मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता रीना त्रिपाठी ने अपने प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने सकारात्मक सोच, प्रभावी संप्रेषण कौशल, भावनात्मक संतुलन और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक का व्यक्तित्व ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला होता है।
कार्यक्रम में अकैडमी के शिक्षकगण, प्रशिक्षु अध्यापक एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सेमिनार के अंत में प्रतिभागियों ने आयोजन को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
