navy-chief-admiral-dinesh-tripathi-honors-lalit-mohan-joshi-six-sigma-healthcare-awards-2026
- नशे को ना, जिंदगी को हाँ” अभियान को मिली राष्ट्रीय पहचान
नई दिल्ली@RashtriyVichar.Com। देश के प्रतिष्ठित सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 के भव्य मंच पर इस वर्ष समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय समारोह में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सजग इंडिया के संस्थापक ललित मोहन जोशी को विशेष सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें उनके प्रभावशाली सामाजिक अभियान “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” (युवा संवाद) और शिक्षा में परिवर्तनकारी पहल सुपर-300 मिशन के लिए दिया गया।
15 वर्षों से नशा मुक्ति की जगा रहे अलख
ललित मोहन जोशी पिछले डेढ़ दशक से उत्तराखंड के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। उनकी संस्था सजग इंडिया के माध्यम से युवाओं के बीच—
- नशा मुक्ति
- मानसिक स्वास्थ्य
- नैतिक शिक्षा
- कौशल विकास
जैसे विषयों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
“हमारा लक्ष्य सिर्फ नशा मुक्ति नहीं, बल्कि युवाओं को एक सकारात्मक और सशक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है।”
ललित मोहन जोशी
CHAIRMAN
CIMS &UIHMT GROUP’S
सुपर-300 मिशन: सपनों को मिल रही उड़ान
कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज को भी उनकी अनूठी पहल सुपर-300 मिशन के लिए सम्मानित किया गया। इस योजना के तहत हर वर्ष आपदा एवं कोरोना से प्रभावित, अनाथ एवं आर्थिक रूप से कमजोर 300 छात्रों को निःशुल्क उच्च, चिकित्सा और व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जाती है।
समिट में देशभर के दिग्गजों की रही गरिमामय उपस्थिति
इस विशेष अवसर पर देश के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मौजूद रहे, जिनमें योगेंद्र सिंह यादव, प्रवीन रंजन, मंगेश नाइक के अलावा सिक्स सिगमा हेल्थ केयर के संस्थापक डॉ.प्रदीप भारद्वाज व सैन्य, पुलिस, स्वास्थ्य और शिक्षा जगत से जुड़े 2000 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समाज निर्माण की दिशा में प्रेरक पहल
यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उन प्रयासों का है जो युवाओं को नई दिशा, नई सोच और बेहतर भविष्य देने की ओर अग्रसर हैं।
नशे को ना, जिंदगी को हाँ और सुपर-300 मिशन जैसी पहलें आज के भारत में बदलाव की सशक्त मिसाल बनकर उभर रही हैं।
