- सेना और CIMS-UIHMT में करार
- वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 100% फीस माफी
Rashtriya Vichar@ देहरादून। देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों के लिए उच्च शिक्षा की राह आसान हुई है। भारतीय सेना और देहरादून स्थित कंबाइंड (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (CIMS) एंड UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के बीच शैक्षणिक सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ है। इसके तहत वीर नारियों और बलिदानी सैनिकों के बच्चों को 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफी मिलेगी, जबकि सेवारत व सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों के पात्र बच्चों और आश्रितों को 40 प्रतिशत तक फीस में छूट दी जाएगी।

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दोनों पक्षों ने MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य सैन्य परिवारों की नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक बोझ कम करना है। पात्र अग्निवीरों और उनके आश्रितों को भी निर्धारित प्रावधानों के तहत इसका लाभ मिलेगा।
CIMS-UIHMT में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिक्षा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, प्रबंधन, कंप्यूटर साइंस, होटल मैनेजमेंट और लॉ समेत विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सैन्य परिवारों के विद्यार्थी इन क्षेत्रों में शिक्षा और करियर के बेहतर अवसर हासिल कर सकेंगे।

MoU के दौरान संस्थान के ये प्रतिनिधि रहे मौजूद
MoU हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के अधिकारियों के साथ CIMS एंड UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एवं शिक्षाविद एडवोकेट ललित मोहन जोशी, प्रबंध निदेशक संजय जोशी, अकादमी निदेशक डॉ. सपना जोशी तथा प्रशासनिक अधिकारी मेजर ललित सामंत मौजूद रहे।
चिकित्सा से लेकर लॉ, मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी तक शिक्षा के अवसर
CIMS एंड UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिक्षा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, प्रबंधन, कंप्यूटर साइंस, होटल मैनेजमेंट, लॉ सहित विभिन्न व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। MoU के माध्यम से पात्र सैन्य आश्रित विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विशेष आर्थिक एवं शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
सैनिक परिवारों की सेवा करना संस्थान के लिए सौभाग्य है। देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग उनके प्रति सच्चे सम्मान का प्रयास है। आर्थिक परिस्थितियां किसी प्रतिभाशाली सैन्य आश्रित की उच्च शिक्षा में बाधा न बनें, इसके लिए संस्थान प्रतिबद्ध रहेगा।
एडवोकेट ललित मोहन जोशी
चेयरमैन एवं शिक्षाविद, CIMS एंड UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज
