- ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच सिद्धू का स्वागत
- हिमालय की वादियों में की आध्यात्मिक साधना
टिहरी garhwal@RashtriyVichar#
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वरिष्ठ राजनेता Navjot Singh Sidhu ने रविवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ Surkanda Devi Temple पहुंचकर मां सुरकंडा देवी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
जानकारी के अनुसार, रोपवे सेवा बंद होने के कारण सिद्धू ने करीब डेढ़ किलोमीटर की कठिन पहाड़ी चढ़ाई पैदल तय कर मंदिर तक पहुंचने का निर्णय लिया। खास बात यह रही कि निजी दौरे पर पहुंचे सिद्धू पूरी सादगी के साथ मंदिर पहुंचे। उनके साथ न कोई बड़ा काफिला था और न ही विशेष सुरक्षा व्यवस्था, जिसके चलते शुरुआत में अधिकांश श्रद्धालु उन्हें पहचान भी नहीं सके।
मंदिर समिति के सदस्यों को जब उनके आगमन की जानकारी मिली तो पारंपरिक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया। मंदिर समिति सदस्य आशीष जड़धारी ने बताया कि सिद्धू ने पूरे विधि-विधान से मां सुरकंडा की पूजा की और मंदिर परिसर में करीब एक घंटे से अधिक समय तक ध्यान और आध्यात्मिक साधना में लीन रहे।
हिमालय की शांत वादियों और धार्मिक वातावरण के बीच सिद्धू ने कुछ समय एकांत में बिताया। श्रद्धालुओं ने भी उनके सादगीपूर्ण व्यवहार और आध्यात्मिक लगाव की सराहना की। सूत्रों के अनुसार अपने निजी प्रवास के दौरान सिद्धू कौड़िया क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं।
