Third Training Batch for Building Census 2027 Successfully Completed in Narendra Nagar
- जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 137 प्रगणकों को मिला प्रशिक्षण
- तहसीलदार अयोध्या उनियाल के निर्देशन में संपन्न हुआ प्रशिक्षण
वाचस्पति रयाल@ नरेंद्रनगर। तहसील सभागार नरेंद्रनगर में भवन गणना 2027 के मद्देनज़र प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह ब्लॉक स्तर पर आयोजित तीसरा प्रशिक्षण बैच था, जिसमें कुल 137 पुरुष एवं महिला प्रगणकों तथा सुपरवाइजरों ने प्रतिभाग किया।
चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार नरेंद्रनगर अयोध्या प्रसाद उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई तक चलेगा, जिसके अंतर्गत नरेंद्रनगर क्षेत्र के ग्रामीण एवं नगर पालिका क्षेत्र में भवन गणना का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक स्वगणना का कार्य भी चल रहा है, जिसमें सभी प्रगणकों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया है। यह प्रशिक्षण 13 से 21 अप्रैल तक आयोजित किया गया, जो तीसरा बैच था, इससे पूर्व दो बैच सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं।
प्रशिक्षण को सफल बनाने में अधिशासी अधिकारी आलम सिंह रावत और रजिस्ट्रार कानूनगो बालम सिंह रावत का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर राम जय सिंह राणा एवं जय राम कुशवाहा रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दौरान आशीष थपलियाल, जयप्रकाश नौटियाल, नताशा, डॉ. मनोज, संजय कुमार, राजकुमारी एवं रविता मेहरा सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी भाग लिया।
