Khatima Road Accident: One Student Killed, Another Injured in Hit-and-Run Case
खटीमा। अज्ञात कार की चपेट में आने से दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया, जहां उपचार के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।
बुधवार को पहेनिया-कुटरी बाइपास हाईवे पर केआईटीएम कॉलेज जा रही दो छात्राओं को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान ज्योति सोनकर और निहारिका के रूप में हुई है।
दोनों घायल छात्राओं को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ज्योति सोनकर की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरी छात्रा निहारिका का इलाज जारी है।
ज्योति सोनकर की उपचार के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।