Rudraprayag Police Bust Illegal Liquor Smuggling During Kedarnath Yatra, 494 Bottles Seized
- फाटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लाख की अवैध शराब समेत तस्कर गिरफ्तार
देहरादून@Rashtriy vichar। श्री Kedarnath Temple धाम यात्रा को नशामुक्त और सुरक्षित बनाए रखने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत चौकी फाटा और एसओजी रुद्रप्रयाग की संयुक्त टीम ने एक बड़े शराब तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन संख्या UK 12 CA 0723 को रोका, जिसमें ऊपर से खच्चरों का चारा लदा दिखाई दे रहा था। लेकिन जब टीम ने गहन तलाशी ली तो चारे के नीचे छुपाकर रखी गई 494 बोतल मैकडॉवल्स अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत शराब की खेप जब्त कर वाहन को सीज कर दिया। बरामद शराब की कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलजार अहमद निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो वर्तमान में श्रीनगर में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी केदारनाथ यात्रा की आड़ में शराब सप्लाई करने की फिराक में था।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने यात्रा मार्ग पर अवैध शराब, नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
