One Dead, One Injured in Bike Accident Near Karnaprayag’s Galnau Area
- एक घायल का अस्पताल में इलाज जारी
कर्णप्रयाग@Rashtriy Vichar#। कर्णप्रयाग क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों को गहरी खाई से बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्र में 112 के माध्यम से सूचना मिली कि गलनाऊ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल एक युवक को स्ट्रेचर के जरिए खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया। वहीं दूसरे युवक को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला।
अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने सोम बोस्या (25 वर्ष), पुत्र रोबिन बोस्या, निवासी जोराहाट, असम को मृत घोषित कर दिया। जबकि ऋतिक (25 वर्ष), पुत्र धनंजय, निवासी बक्सर, बिहार को हल्की चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
