Dehradun Schools Closed on August 6 Due to Red Alert for Heavy Rainfal
देहरादून@RASHTRIY VICHAR। भारत मौसम विज्ञान विभाग और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 6 अगस्त 2026 को देहरादून जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान ने जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
