Health Department Conducts Surprise Inspection of Private Hospitals in Dehradun, Three Shut for Lack of Registration
- CMO Dr. मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर गठित हुई टीम
- बिना पंजिकर के संचालित हो रहे थे हॉस्पिटल
- कहीं डॉक्टर्स नही तो कहीं स्टाफ मिला नदारद
Deharadun@Rashtriy Vichar#Helth। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को जनपद के निजी चिकित्सालयों पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने नैदानिक स्थापन अधिनियम (Clinical Establishments Act) के अंतर्गत छह अस्पतालों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम का नेतृत्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने किया। जांच में पाया गया कि दून मेडिसिटी हॉस्पिटल (कारगी), पाइल्स केयर हॉस्पिटल आयुष वेलनेस सेंटर (जोगीवाला) और विनायक हेल्थ केयर हॉस्पिटल (सुभाष नगर) बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे थे। इन तीनों अस्पतालों को मौके पर ही बंद करा दिया गया।
इसके अलावा हयात मेडिकल सेंटर (शिमला बायपास रोड) और एम.एस. हॉस्पिटल (नथनपुर) में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और अन्य स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। इन अस्पतालों से लिखित स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
वहीं पारस हॉस्पिटल ट्रॉमा एंड मार्फेस आईबीएफ सेंटर (हरिद्वार बाईपास) में निरीक्षण के समय डॉक्टर मौजूद नहीं थे। साथ ही दो स्टाफ नर्स उत्तराखण्ड पैरामेडिकल काउंसिल में बिना पंजीकरण के कार्यरत पाई गईं, जिस पर अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मानकों की अनदेखी करने वाले चिकित्सालयों से भी जवाब तलब किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नैदानिक स्थापन अधिनियम के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
