Three Students of Uttarakhand Defence Academy Clear NDA 2026 Written Exam, SSB Training Announced
- क्षितिज चवान, अनंत यादव और स्वास्तिक त्रिपाठी ने बढ़ाया संस्थान का मान
- एसएसबी ट्रेनिंग मुफ्त देने की घोषणा
- CIMS&UIHMT के चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने विद्यार्थियों को दी बधाई
Deharadun@Rashtriy Vichar#। उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के लिए गर्व का क्षण है, जहां संस्थान के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों क्षितिज चवान, अनंत यादव और स्वास्तिक त्रिपाठी ने एनडीए 2026 की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एकेडमी का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद पूरे एकेडमी परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने घोषणा की कि एकेडमी की ओर से तीनों छात्रों को एसएसबी इंटरव्यू की नि:शुल्क ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और ट्रेनिंग स्टाफ की मेहनत का परिणाम है।
वहीं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (रिटा.) जे. एस. नेगी ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि एकेडमी आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों और बेहतर मार्गदर्शन के जरिए युवाओं को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए तैयार कर रही है।
उपलब्धि को पूरे संस्थान के लिए प्रेरणादायक: मेजर (रिटा.) ललित सामंत
एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (रिटा.) ललित सामंत ने कहा कि लिखित परीक्षा पास करना केवल पहला चरण है और उन्हें पूरा विश्वास है कि विद्यार्थी आगे एसएसबी इंटरव्यू सहित सभी चरणों में भी सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे संस्थान के लिए प्रेरणादायक बताया।
