Students Conduct Cleanliness Drive at Laxman Siddh Temple in Dehradun
- देहरादून में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
- लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर में दी सफाई और जागरूकता का संदेश
- कर्नल अजय कोठियाल ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित
देहरादून@Rashtriy Vichar#। सजग इंडिया फाउंडेशन, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी देहरादून के विद्यार्थियों ने यूथ फाउंडेशन एवं माय भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हरिद्वार रोड स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान युवाओं ने समाज सेवा और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद एवं यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल और सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने युवाओं को समाज सेवा, स्वच्छता और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कर्नल अजय कोठियाल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों और युवाओं को नशा मुक्ति और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर विभिन्न संस्थानों के अधिकारी एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।
