The 50th Shri Kunjapuri Tourism and Development Fair featured colourful school tableaux, disciplined march pasts and cultural performances, showcasing students’ talent and creativity.
- कुंजापुरी मेले की प्रतियोगिताओं में विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन
वाचस्पति रयाल@ नरेंद्रनगर। श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के 50वें आयोजन में विभिन्न विद्यालयों की ओर से प्रस्तुत आकर्षक झांकियां, मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। मेले के उद्घाटन अवसर पर 11 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद विजेता विद्यालयों में उत्साह का माहौल रहा।
झांकी प्रतियोगिता में शिशु मंदिर और नवोदय विद्यालय अव्वल
झांकी प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर, नरेंद्रनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन, नरेंद्रनगर दूसरे और प्राथमिक विद्यालय कुमारखेड़ा तीसरे स्थान पर रहा। माध्यमिक वर्ग में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, देवलधार ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नरेंद्रनगर दूसरे और गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, नरेंद्रनगर तीसरे स्थान पर रहा।
मार्च पास्ट में माउंट कार्मेल और गुरु राम राय का दबदबा
प्राथमिक वर्ग के मार्च पास्ट में माउंट कार्मेल क्रिश्चियन एकेडमी ने प्रथम, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल प्रथम, माउंट कार्मेल क्रिश्चियन एकेडमी द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नरेंद्रनगर तृतीय रहा।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी विद्यालयों ने बिखेरे रंग
माध्यमिक बालिका वर्ग की ऐच्छिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में माउंट कार्मेल क्रिश्चियन एकेडमी ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज, दौंक दूसरे और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नरेंद्रनगर तीसरे स्थान पर रहा। ऐच्छिक बालक वर्ग में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज, दौंक द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नरेंद्रनगर तृतीय रहा।
अनिवार्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल ने प्रथम, राजमाता भागीरथीपुरम ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज, नरेंद्रनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनिवार्य बालक वर्ग में माउंट कार्मेल क्रिश्चियन एकेडमी प्रथम और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय द्वितीय रहा।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से मेले में विद्यार्थियों की प्रतिभा, सांस्कृतिक विरासत और अनुशासन की झलक देखने को मिली। विद्यालयों के प्रदर्शन ने मेले के उत्साह को और बढ़ाया।
