Doctors Warn About High Blood Pressure Risks at World Hypertension Day Event in Dehradun
#WorldHypertensionDay #Dehradun #HealthAwareness #HighBloodPressure #GraphicEraHospital #HealthyLifestyle
देहरादून@Rashtriy Vichar#। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में आयोजित विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हाई ब्लड प्रेशर को लेकर लोगों को सतर्क किया। डॉक्टरों ने कहा कि अनियंत्रित उच्च रक्तचाप शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों जैसे हृदय, किडनी और मस्तिष्क को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
विशेषज्ञों ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि कई बार इसके लक्षण देर से सामने आते हैं। इसलिए नियमित ब्लड प्रेशर जांच बेहद जरूरी है। डॉक्टरों ने लोगों को कम नमक वाला पोटेशियम युक्त आहार लेने, जंक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाने, पर्याप्त नींद लेने और नियमित व्यायाम अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि धूम्रपान और शराब जैसी आदतों से दूरी बनाकर हाइपरटेंशन के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अचानक सिरदर्द, चक्कर आना, थकान और सांस फूलने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील भी की गई।
इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका सरल तरीके से जवाब दिया गया। कार्यक्रम में ‘हेल्थ संवाद’ नाम से डिजिटल हेल्थ मैगज़ीन का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारियां नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।
पैनल चर्चा में ग्राफिक एरा अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. पुनीत त्यागी, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राज प्रताप, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, न्यूरोसर्जन डॉ. अंकुर कपूर और नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अरुण जोशी मौजूद रहे।
