Uttarakhand Approves 60% Dearness Allowance for State Employees and Pensioners from Jan 2026
- राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 60% होगा
- 1 जनवरी 2026 से मिलेगा बढ़ा DA
देहरादून@RashtriyVichar#। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए केन्द्र सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने एक जनवरी, 2026 से राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को मौजूदा 58 प्रतिशत की दर से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह महंगाई भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया। इस निर्णय से राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा।
सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे उनके वेतन एवं पेंशन में बढ़ोतरी सुनिश्चित होगी और बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक राहत मिलेगी।
