Rajeev Kandari Announces New State Executive of Uttarakhand Block Pramukh Sangathan
- अध्यक्ष राजीव कण्डारी ने सौंपी नई जिम्मेदारियां
- पंचायतों को मजबूत बनाने पर दिया जोर
देहरादून@Rashtriy Vichar। ब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखण्ड के अध्यक्ष राजीव कण्डारी ने संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नवगठित कार्यकारिणी में प्रदेशभर के विभिन्न विकासखंडों से जुड़े जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन ने नई टीम के माध्यम से पंचायती व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पंचायतों के विकास के लिए प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया है।
घोषित कार्यकारिणी में द्वारीखाल की बीना राणा, गरुड़ के किशन सिंह बोरा, डोईवाला के गौरव, मोरी के रणदेव सिंह और ओखलकांडा के केशव दत्त को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
नारायणबगड़ के गणेश चंदोला और गदरपुर की ज्योति ग्रोवर को महासचिव बनाया गया है, जबकि पौड़ी की अस्मिता नेगी को कोषाध्यक्ष तथा चम्बा के समुन सजवाण को उप कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हल्द्वानी की मंजू देवी और खिर्सू के अनिल भण्डारी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।
इसके अलावा देवाल के तेजपाल सिंह रावत को कार्यालय सचिव तथा सितारगंज के उपकार सिंह बल, स्याल्देह के मथुरा दत्त, लोहाघाट के महेन्द्र सिंह घेक, बहादराबाद की आशा नेगी और डीडीहाट के नरेन्द्र सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रणवीर सिंह सजवाण जहरीखाल, त्रिलोक सिंह लमगड़ा, लक्ष्मी गोस्वामी पिथौरागढ़, ममता पंवार भटवाडी को सह सचिव बनाया गया है,इसके अलावा नारायण सिंह विकासनगर, कंचन रावत सल्ट,विनीता देवी दशोली, सरोजनी जवाडी रायपुर, लुबाना राव रुड़की, भुवनेश्वरी देवी अगस्तमुनी, विनोद विष्ट देवप्रयाग, निशिता शाह पुरोला,मनीषा जंतवाल कोटबाग को कार्यस मिति में शामिल किया गया। अध्यक्ष राजीव कण्डारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण भाव से कार्य करते हुए पंचायतों की बेहतरी और ग्रामीण विकास को नई दिशा देंगे।
