- श्यामपुर फ्लाईओवर पर रोडवेज बस-पिकअप की हुई भीषण टक्कर
हरिद्वार@Rashtriy Vichar। सोमवार तड़के करीब 4:20 बजे कांगड़ी स्थित श्यामपुर फ्लाईओवर पर रोडवेज बस और पिकअप वाहन के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही सीओ ट्रैफिक, प्रभारी निरीक्षक श्यामपुर (प्रशिक्षु सीओ), यातायात निरीक्षक, चंडी चौकी प्रभारी तथा थाना और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और पिकअप वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि घायलों को उपचार हेतु मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
