Student union elections at Shaheed Belamati Chauhan Government College concluded peacefully, with Kanika, Komal Semalti and Kiran Rawat elected unopposed.
- अध्यक्ष, सचिव और विवि प्रतिनिधि पद पर एक -एक नामांकन
वाचस्पति रयाल@ नरेंद्रनगर। विकासखंड नरेंद्रनगर की पट्टी क्वीली के पोखरी स्थित शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। छह पदों पर चुनाव होना था, लेकिन अध्यक्ष, सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए केवल एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। जांच के बाद तीनों नामांकन सही पाए जाने पर तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
अध्यक्ष पद पर कनिका, सचिव पद पर कोमल सेमल्टी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर किरन रावत निर्विरोध निर्वाचित हुईं। तीनों निर्वाचित प्रत्याशियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संबंधित बताया गया है।
चुनाव अधिकारी प्रो. डीपी सिंह ने बताया कि तीनों पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशि बाला वर्मा ने निर्वाचित छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य ने कहा कि छात्र संघ विद्यार्थियों की समस्याओं को महाविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने निर्वाचित पदाधिकारियों से छात्रहित में जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ़ सरिता सैनी, डॉ० नीमा भेतवाल, डॉ० मुकेश सेमवाल, डॉ० वंदना सेमवाल, रेखा नेगी, अंकित कुमार, नरेन्द्र बिजल्वाण, सुनीता असवाल, नरेश, दीवान, मूर्ति लाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
