Rishikesh Congress Holds Student Dialogue Against Paper Leaks, Demands Fair Examination System
- ‘लाठी नहीं, न्याय चाहिए’—छात्र-युवा संवाद में पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस का हमला
ऋषिकेश@Rashtriy Vichar। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस की लाठीचार्ज एवं आंसू गैस की कार्रवाई के विरोध में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में छात्र–युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया तथा निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

असुरक्षा के दौर से गुजर रहा युवा: संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर गहरी चिंता और असुरक्षा के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बार-बार लीक हो रहे हैं, जिससे लाखों युवाओं का समय, परिश्रम और विश्वास प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद सरकार प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है।
लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही सरकार: रमोला ने आरोप लगाया कि जब छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हैं तो सरकार उनकी बात सुनने के बजाय लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेती है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है, लेकिन लगातार हो रहे पेपर लीक उसकी विफलता को उजागर करते हैं। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और प्रभावित अभ्यर्थियों को शीघ्र न्याय मिले।

छात्रों से संवाद करे सरकार: छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज़ दबाने के बजाय उनसे संवाद करे और उनकी समस्याओं का समाधान निकाले। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और छात्र हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
बैठक में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया बृज भूषण बहुगुणा, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, NSUI महानगर अध्यक्ष गौरव जोशी, विशाल भारती, जतिन राणा, कार्तिक, आशीष, वासु मालिक, अभिषेक पाल, दीपक, लक्की सिंह, अश्मित, अभिषेक राणा, अभिषेक राणा, अक्षत रावतअमित कुमार, रोहित शर्मा, आदित्य जोशी, हिमांशु रावत, आयुष नेगी, सौरभ भट्ट, अंकित पंवार, राहुल बिष्ट, दीपक गुसाईं, मोहित नौटियाल, सचिन थपलियाल, नितिन रमोला, गौरव भंडारी, विकास राणा, अंशुल सेमवाल, हर्षित बहुगुणा, शिवम डोभाल, मनीष चमोली, अभिषेक कंडारी, विनय पंवार, कमल रौतेला, रवि बिष्ट, आकाश सजवाण, प्रियांशु गैरोला, यशपाल रावत, करण भट्ट, शुभम नेगी, अरविंद पंवार, विशाल उनियाल, निखिल डोभाल कई छात्र व युवा मौजूद रहे ।
