BJP leader Ram Sundar Nautiyal welcomes CM Pushkar Singh Dhami’s announcement to upgrade Barkot and Chinyalisaur colleges, boosting higher education opportunities for Uttarkashi students.
- जनसमस्याओं को उचित मंच पर उठाने में सक्रिय हैं रामसुंदर नौटियाल
- उनके प्रयासों से बड़कोट-चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकरण की सीएम ने की घोषणा
राष्ट्रीय विचार@ देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दर्जा राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल ने बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकरण की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षिक भविष्य और उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। नौटियाल ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र और उत्तरकाशी जनपद की जनसमस्याओं को शासन स्तर पर उठाने में रामसुंदर नौटियाल लंबे समय सक्रिय हैं। वे क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाते रहे हैं।
बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकरण का विषय भी उन्होंने उत्तरकाशी और देहरादून में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा था। गुरुवार को मुख्यमंत्री की ओर से इस संबंध में घोषणा किए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए शैक्षिक अवसरों का विस्तार करने में सहायक होगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। उनके अनुसार, जनप्रतिनिधियों और सरकार के बीच प्रभावी संवाद के माध्यम से स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता दिलाना जरूरी है।
महाविद्यालयों के उच्चीकरण की घोषणा पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी और उत्तरकाशी के विकास को मजबूती मिलेगी।
बांध प्रभावित परिवारों की समस्याएं भी उठाईं
रामसुंदर नौटियाल क्षेत्र में बांध प्रभावित परिवारों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सक्रिय रहे हैं। प्रभावित परिवारों की समस्याओं और उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान की दिशा में पहल करना उनकी गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। पुनर्वास, प्रभावितों की समस्याओं और स्थानीय लोगों की अपेक्षाओं से जुड़े विषयों पर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना क्षेत्रीय हितों को प्राथमिकता देने के उनके प्रयासों को दर्शाता है।
जनहित से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ संवाद जरूरी है, ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। क्षेत्र की शिक्षा, विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को शासन तक पहुंचाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। – रामसुंदर नौटियाल,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सरकार में दर्जा राज्यमंत्री
