Shahid Belmati Chauhan College Pokhari Celebrates Annual Function and Farewell Ceremony with Cultural Programs
- शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह सम्पन्न
- आत्मा को छूने वाली अनुभूति है संगीत: डॉ. शशिबाला
वाचस्पति रयाल@ नरेन्द्रनगर। पोखरी स्थित शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, वहीं बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने तृतीय वर्ष के अपने वरिष्ठ साथियों को भावपूर्ण विदाई दी।
कार्यक्रम में पोखरी ग्राम पंचायत के मुकेश बिजल्वाण, राजेश रावत एवं जोत सिंह असवाल बतौर अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए अनुशासन, मेहनत और निरंतर प्रयास को सफलता का मूल मंत्र बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशिबाला वर्मा ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। उनका प्रेरणादायी संबोधन सभी के लिए उत्साहवर्धक रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन डॉ. वंदना सेमवाल ने किया। उन्होंने संगीत को आत्मा को छूने वाली अनुभूति बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रा पूनम ने भी मंच संचालन में सहयोग दिया।
छात्रों ने दी उत्तराखंडी लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां
छात्रों ने उत्तराखंडी लोक संस्कृति और समसामयिक विषयों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं,जिसको समारोह में मौजूद लोगों ने खूब सराहा।
Farewell पार्टी का भव्य आयोजन
इसी कड़ी में बीए०द्वितीय वर्ष के छात्रों ने तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए विदाई पार्टी (Farewell) का आयोजन किया।
मिस बीए० (Miss B.A.): साक्षी
मिस स्पार्कल (Miss Sparkle): सावित्री,दोनों छात्राओं को उनके बेहतरीन व्यक्तित्व और प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में साक्षी को मिस बीए और सावित्री को मिस स्पार्कल का खिताब प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ० दिनेश प्रताप सिंह, डॉ० नीमा भेतवाल, डॉ०मुकेश सेमवाल, श्रीमती सरिता देवी, योगाचार्य अजय तिवारी, श्रीमती रेखा नेगी, मुकेश प्रसाद, अमिता पुरोहित, अंकित कुमार, नरेंद्र बिजल्वाण , नरेश रावत, सुनीता देवी, दीवान सिंह, राजेन्द्र प्रसाद और मूर्ति लाल सहित समस्त महाविद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।
