Former MLA Om Gopal Rawat’s 51st Birthday Celebrated with Massive Public Support in Narendranagar
- नरेंद्रनगर विधानसभा में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
- कांग्रेस नेताओं ने 2027 में जीत का किया दावा
- बच्छेलीखाल, भद्रकाली, नरेंद्रनगर, आगराखाल, खाडी,गजा,चाका,दुआधार व आगर गांव में भव्य कार्यक्रम आयोजित
वाचस्पति रयाल@ नरेंद्रनगर। क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड आंदोलनकारी ओम गोपाल रावत का 51वां जन्मदिवस बुधवार को नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में उत्साह और जनसमर्थन के साथ मनाया गया। बच्छेलीखाल, भद्रकाली, नरेंद्रनगर, खाड़ी, गजा, चाका, दुआधार और उनके पैतृक गांव आगर सहित अनेक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जगह-जगह ढोल-दमाऊं की थाप, फूल-मालाओं और जयघोष के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया।
समर्थकों की उमड़ी भीड़: कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़ को समर्थकों ने ओम गोपाल रावत की लोकप्रियता का प्रमाण बताया। कई स्थानों पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, मिष्ठान वितरित किया गया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। समर्थकों ने “हमारा नेता कैसा हो, ओम गोपाल रावत जैसा हो” के नारों से पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया।

क्षेत्र के विकास को रहूंगा समर्पित: पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने अपने जन्मदिवस पर क्षेत्रभर से मिले स्नेह और सम्मान के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का यह प्रेम उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है और वह हमेशा क्षेत्र के विकास एवं जनहित के लिए समर्पित रहेंगे।
राज्य सरकार पर लगाए गंभीर ओराप: आगर गांव में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर जनहित की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में नरेंद्रनगर की जनता ओम गोपाल रावत को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजेगी।
ये रहे मौजूद: इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, सूरत सिंह आर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह कंडारी, शीशपाल सजवाण, राजेंद्र सिंह राणा, लाखी राम बिजल्वाण, मुकेश दास, जितेंद्र चांदपुरी, विक्रम सिंह कैंतुरा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दयाल सिंह रावत ने किया।
