रुद्रप्रयाग। पहाड़ों में नरभक्षी गुलदान का कहल लगातार जारी है,जिसको लेकर ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं। मंगलवार को रूद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनी विकास खण्ड के न्याय पंचायत सारी में से दुःखद घटना का समाचार है। यहां सिंद्रवाणी गांव मे गुलदार एक पांच वर्षीय बालक को घर के आंगन से उठाकर कर ले गया। गांव वाले खोजबीन में लगे हैं लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
घटना सांय लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। जब सिन्द्रावाणी गांव में पांच वर्षीय दक्ष को आंगन के एक कोने पर स्थित शौचालय से गुलदार उठा ले गया। पास में खड़ी बच्चे की मां की चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण इकठ्ठा होते तब तक गुलदार बच्चे को जंगल की ओर ले गया, काफी खोजबीन के बाद भी ग्रामीणों को कोई सफलता नहीं मिली।
ग्रामीणों द्वारा सूचना बन विभाग को दी जा चुकी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम घटना स्थल के लिये रवाना हो गयी है।
