Departmental Councils Formed, Creative Competitions आयोजित at Dharamand Uniyal Govt College, Narendranagar
- बीबीए, बीसीए व गृह विज्ञान विभाग में नई परिषदें गठित, छात्रों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
वाचस्पति रयाल@नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में बीबीए, बीसीए एवं बीएससी गृह विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में विभागीय परिषदों का गठन एवं विविध प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
इस अवसर पर स्लाइड क्वेस्ट, इंफोग्राफिक्स डिजाइनिंग, लोगो डिजाइनिंग, पोस्टर मेकिंग एवं प्रश्नोत्तरी जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें तीनों विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इनको मिली कमान
विभागीय परिषद गठन के अंतर्गत बीएससी गृह विज्ञान विभाग में शालू प्रजापति को अध्यक्ष, आयुषी गंगोटी को उपाध्यक्ष, निशा पुंडीर को सचिव, साक्षी को सह सचिव एवं वंशिका को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बीसीए विभाग में दीपक अमोल अध्यक्ष, आयुष भंडारी उपाध्यक्ष, राजन सचिव, सागर सह सचिव तथा निर्मल कैंतुरा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
वहीं बीबीए विभाग में ध्रुव भट्ट अध्यक्ष, शिवम रावत उपाध्यक्ष, अक्षत भंडारी सचिव, अजेंद्र पोखरियाल सह सचिव तथा वंश पुंडीर कोषाध्यक्ष बने।
कौशल विकास,उद्यमिता और अनुशासन पर जोर
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रणिता नंद ने विभागीय परिषद गठन और प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कौशल विकास, उद्यमिता, नियमित उपस्थिति और अनुशासन पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ. राजपाल रावत, डॉ. सुधा रानी, डॉ. नताशा, डॉ. हिमांशु जोशी, डॉ. अंकित रावत एवं डॉ. रंजना जौहरी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. सोनी तिलारा, डॉ. ज्योति एवं छात्राओं दिया जोशी व नैंसी ने किया। अंत में विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
