History Lecturer at Dhanori Inter College Found with Fake MA Degree After SIT Investigation
- नेशनल इंटर कॉलेज धनौरी में फर्जी डिग्री का खुलासा
- एसआईटी जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया
- शिक्षा विभाग ने कार्रवाई के दिए निर्देश
हरिद्वार@Rashtriy Vichar।
नेशनल इंटर कॉलेज धनौरी में कार्यरत इतिहास प्रवक्ता रेणु कुमारी के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच में एमए (इतिहास) की डिग्री फर्जी पाए जाने का मामला सामने आया है। जांच रिपोर्ट के बाद प्रकरण मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां से कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, नियुक्ति के दौरान रेणु कुमारी ने हिमाचल प्रदेश स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय से एमए (इतिहास) की डिग्री प्रस्तुत की थी। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान संबंधित विश्वविद्यालय से पुष्टि नहीं हो सकी, जिसके बाद मामले की जांच एसआईटी स्तर पर शुरू की गई।
करीब तीन माह की जांच के बाद रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि अन्य सभी अभिलेख सही पाए गए, लेकिन एमए इतिहास की डिग्री के सीरियल नंबर, प्रवेश संख्या और पंजीकरण विवरण की जांच में वर्ष 2014 की डिग्री फर्जी पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर नेशनल इंटर कॉलेज प्रबंधन को नियमों के तहत आगे की कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
