Jayendra Ramola Meets Sant Samaj, Calls for Mahapanchayat Over Alleged Theft at Ayodhya Ram Temple
- संत समाज से मिले कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला
- संतों से एकजुट होकर कार्रवाई की मांग
ऋषिकेश@Rashtriy Vichar।
कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित रूप से करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को लेकर संत समाज से मुलाकात की और इस मुद्दे पर महापंचायत बुलाने का आग्रह किया।
मायाकुंड स्थित ब्रह्मलीन माधवाश्रम जनार्दन आश्रम में पहुंचकर उन्होंने संत केशव स्वरूप ब्रह्मचारी एवं अन्य संतों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर के निर्माण में देशभर के श्रद्धालुओं और प्रवासी भारतीयों ने वर्षों से आर्थिक सहयोग दिया है। ऐसे में मंदिर में चोरी की घटना गंभीर विषय है, जिस पर संत समाज को आगे आकर सरकार से सवाल करने चाहिए।
रमोला ने कहा कि वह जल्द ही धर्मनगरी के अन्य संतों से भी मुलाकात कर इस मामले में महापंचायत बुलाने का आग्रह करेंगे, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
संत केशव स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि संत समाज जल्द ही आगे की रणनीति तय करेगा।
बैठक में घनश्याम नौटियाल, ब्रह्मचारी विवेक चेतन, शिव प्रसाद सेमवाल, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, पंडित मनोज तिवारी और पंडित मनीष विश्नोई सहित कई लोग उपस्थित रहे।
