वाचस्पति रयाल@नरेन्द्रनगर। पट्टी क्वीली के पोखरी स्थित शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी आयोजित की गयी।
गोष्ठी में मानवता में एक जुटता विषय पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए , अपने निजी वक्तव्यों से यह एहसास कराया कि समाजोत्थान व सनातनी कार्यों में एकजुटता इतनी अधिक प्रभावी होती है कि कार्य का निष्पादन सफलतापूर्वक हो जाता है।
कार्यक्रम के संयोजक गणेश भागवत ने मानवता में एक जुटता विषय पर आयोजित इस गोष्ठी का महत्व बताते हुए कहा कि मनुष्य की आत्मा का दर्पण, उसके अंतकरण भावों से झलक जाती है।
उन्होंने करुणा और मानवता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। तथा रेडक्रॉस के मूल उद्देश्यों की सम्यक जानकारियां दी।
कार्यक्रम में डॉ० नीमा भेटवाल ने रेड क्रॉस के सिद्धांतों और वैश्विक स्तर पर इसके मानवीय पहलुओं पर प्रकाश डाला।
जबकि डॉ० वंदना सेमवाल ने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य साझा लक्ष्यों, मूल्यों और हितों के लिए लोगों को आपस में जोड़कर एक शक्ति के रूप में एकजुट करना है।
उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक दूसरे का समर्थन करने के साथ सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन कर समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बड़ी बारीकी से रेड क्रॉस थीम पर खासी जानकारियां दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ-साथ डॉ० मुकेश सेमवाल, योगाचार्य अजय तिवारी, नरेंद्र बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने समाज में बढ़ती दूरियों को कम करने और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया।
गोष्ठी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शत् प्रतिशत प्रतिभाग किया।
गोष्ठी के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों और विद्यार्थियों ने मानवता की सेवा और संकट के समय एक-दूसरे के साथ निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस समिति के तत्वावधान में किया गया।
