वाचस्पति रयाल@नरेन्द्रनगर।
डीएम टिहरी नीतिका खंडेलवाल के निर्देश पर चंबा की साबली में सघन परवर्तन अभियान के दौरान पुलिस ने चेकिंग करते हुए मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कुल 15 चालान करने के साथ, रात्रि को शराब पीकर वाहन चलाने के जुर्म में एक वाहन को सीज कर दिया व चालक को चंबा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
बताते चलें कि यह अभियान सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
सघन प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 15 चालान किए गए तथा 01 वाहन को सीज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान एक निजी वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया।
संबंधित चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे चंबा पुलिस के सुपुर्द किया गया तथा वाहन को सीज कर दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा से समझौता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
इस अभियान के दौरान एआरटीओ सत्येंद्र राज, निरीक्षक अनंतराम रावत, रोहन, मोनिका (प्रवर्तन), विपिन व होमगार्ड सुशील उपस्थित थे।
