NSUI wins all six seats in the Narendra Nagar College student union election, defeating ABVP candidates across key posts and celebrating with a victory procession.
- सभी छ: सीटों पर NSUI की शानदार जीत
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सफाया
- पूर्व विधायक गोपाल रावत ने दी विजयी प्रत्याशियों को बधाई
नरेंद्रनगर@Rashtriya Vichar। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया। अध्यक्ष से लेकर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तक पांचों निर्वाचित पदों पर एनएसयूआई प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर भी संगठन की अमृता रावत निर्विरोध निर्वाचित हुईं। इस तरह सभी छह पद एनएसयूआई के खाते में गए।
अध्यक्ष पद पर आयुष रावत ने एबीवीपी के हिमांशु जोशी को 69 मतों से हराया। आयुष को 141 और हिमांशु को 72 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर हिमांशी भंडारी ने 179 मत हासिल कर प्रेरणा राज को 145 मतों से पराजित किया। सचिव पद पर आशा ने कविता रमोला को 18 मतों से हराया।
सह सचिव पद पर अनामिका कैंतुरा ने करीना को 78 मतों से शिकस्त दी। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर प्रियांशी कैंतुरा ने आयुष बिजल्वाण को 26 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर अमृता रावत पहले ही निर्विरोध चुनी गई थीं।
जीत के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कॉलेज से नरेंद्रनगर तक विजय जुलूस निकाला और विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जीत छात्र-छात्राओं के समर्थन का परिणाम है और संगठन छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत समेत कांग्रेस नेताओं ने भी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।
इस प्रदर्शन में कांग्रेस की नगर अध्यक्ष सूरत सिंह आर्य नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा,दुर्गा राणा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरन पुंडीर,बिजेंदर राणा,पालिका सभासद आभा पंवार, सुनीता गुसाईं,रवि नेगी,राजेंद्र गुसाईं, मानवेंद्र भंडारी, नितिन नेगी आदि बड़ी संख्या एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
