Uttarakhand Congress protested in Dehradun against the Election Commission, demanding its dissolution and removal of CEC Gyanesh Kumar and both Election Commissioners.
- आयोग भंग करने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून@Rashtriya Vichar। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। देहरादून में प्रदेश कांग्रेस ने सचिवालय स्थित चुनाव आयोग के स्थानीय कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और सीईसी का पुतला फूंका। पार्टी ने चुनाव आयोग को भंग करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत दोनों निर्वाचन आयुक्तों को तत्काल पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों की समीक्षा कर उन्हें निरस्त करने की मांग उठाई।
सचिवालय तक निकाला मार्च: प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पार्टी कार्यालय से सचिवालय तक नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा समेत विधायक व वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा: कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इसमें आयोग के मौजूदा पदाधिकारियों को हटाने और उनके स्थान पर नए मुख्य चुनाव आयुक्त व निर्वाचन आयुक्त नियुक्त करने की मांग भी शामिल है। यह प्रदर्शन कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा था, जिसमें पार्टी ने सीईसी के खिलाफ कार्रवाई और निर्वाचन संबंधी फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई है।
इन्होंने किया प्रदर्शन: इस दौरान विधायकगण ममता राकेश, फुरकान अहमद, लखपत बुटोला, रवि बहादुर, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व विधायक रंजीत रावत, ओम गोपाल रावत, ललित फर्स्वाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, महामंत्री अश्विनी बहुगुणा, मीडिया चेयरमैन एवं उपाध्यक्ष राजीव महर्षि, सुजाता पॉल, लालचंद शर्मा, कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, संजय कनौजिया, आर्येंद्र शर्मा, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, राकेश नेगी, अमरजीत सिंह, सुरेन्द्र रांगड़, प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, अमेन्द्र बिष्ट, शीशपाल बिष्ट, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
