International Youth Day: Uttarakhand Youth Urged to Stay Away from Drugs and Lead Nation Building
- शिक्षविद् जोशी बोले, युवा शक्ति को सही दिशा मिले तो बदलेगा देश
- नशे से दूर रहें युवा, नवाचार और उद्यमिता अपनाएं
देहरादून@Rashtriy Vichar। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, लाडपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद ललित जोशी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें नवाचार, नेतृत्व और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

देश की सबसे बड़ी ताकत हैें युवा: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन ललित जोशी ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ नवाचार, नेतृत्व और उद्यमिता के अवसर दिए जाने चाहिए। युवा केवल नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले भी बनें।
जीवन को बर्बाद कर देता है नशा: ललित जोशी ने युवाओं को नशे, हिंसा और अपराध से दूर रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि शिक्षा, करियर, परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से खेल, कौशल विकास, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने जागरूका पर दिया जोर: संयुक्त निदेशक डॉ. अमित शुक्ला ने एचआईवी/एड्स से बचाव, स्वैच्छिक रक्तदान और नशे के खिलाफ जागरूकता में युवाओं की भूमिका बताई। मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता भट्ट ने आधुनिक शिक्षा और तकनीक के साथ भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने की अपील की।

कार्यक्रम में ये अतिथि रहे मौजूद: डॉ. अमित शुक्ला, संयुक्त निदेशक, बेसिक सर्विसेज, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, शांतनु बिष्ट, सदस्य, राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति एवं दायित्वधारी, उत्तराखंड सरकार तथा महेंद्र कुमार, उप निदेशक, वित्त, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और छात्र-छात्राओं की सहभागिता के जरिए एचआईवी/एड्स और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. प्रेमलता वर्मा, पूर्व एनएससीओ अधिकारी रेडक्रॉस, सुश्री एकता उपाध्याय, संदीप सिंह, ड्यूटियर, स्टेट नर्सिंग कॉलेज, नारायण सिंह राणा, सौरभ सहगल, ओम प्रकाश सिंह, जगदीश अधिकारी, विनोद कुमार, यूसेक्स एवं एम.ओ. जावेद, टेक्निकल एक्सपर्ट, वीआईआरजी केयर सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
