Assault and Loot at Corbett Fun Resort: Three Tourists Arrested for Attacking Staff and Police
- मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमले का किया प्रयास
रामनगर @Rashtriy Vichar। कार्बेट फन रिसॉर्ट टेड़ा गांव के संचालक से पर्यटकों ने मारपीट और लूटपाट की है। बीच-बचाव के लिए पहुंची पुलिस पर भी हमले का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
रिसॉर्ट संचालक रानीबाग निवासी मुकेश जोशी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को डायल-112 से सूचना मिली कि रिसॉर्ट में मारपीट हो रही है। सूचना पाकर उपनिरीक्षक राजकुमारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।
मौके पर अविनाश कुमार पुत्र इंद्र सिंह निवासी चंडीगढ़, कोमल शर्मा पुत्री दीपक शर्मा निवासी साहिबाबाद (गाजियाबाद) और शमशाद पुत्र खलीक अहमद निवासी रामनगर तीनों हो-हल्ला कर रहे थे। पुलिस ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने महिला दारोगा पर भी हमले का प्रयास किया।
पुलिस ने जोशी ने तहरीर में बताया कि तीनों ही आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, उपनिरीक्षक राजकुमारी ने भी अलग से तहरीर दी है, जिसमें कहा कि गया है कि जब वह कोमल शर्मा को होटल मैनेजर के साथ की जा रही मारपीट से रोकने का प्रयास कर रही थी तो अविनाश कुमार ने पीछे से उन पर हमला किया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक अन्य मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है।
