Massive Tree Plantation Drive Marked on World Environment Day in Uttarakhand
- मनुशक्ति संगठन व सामाजिक संस्थाओं ने किया वृहद पौधारोपण
- विभिन्न स्थानों पर फलदार, छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का किया रोपण
Deharadun@Rashtriy Vichar#Plantation#Environment#। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मनुशक्ति संगठन, प्राची जनकल्याण सेवा समिति एवं जुन्याली परिवार के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तराखंड के हरित विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से प्रेरित होकर संचालित किया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर फलदार, छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और घटते प्राकृतिक संसाधनों को देखते हुए वृक्षारोपण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। आयोजक संस्थाओं ने समाज से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाए।
कार्यक्रम का समापन “एक वृक्ष – अनेक जीवन” के संदेश के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मनु शक्ति संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ममता नगर पांगती, प्राचीन कल्याण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव चंद्र भट्ट, कुंवर पाल , बबली चौहान, मनमोहन बटकोरा, सोनी कुनियाल, दिनेश नागर, शुभिक्षा एवं प्रणवी सहित बड़ी संख्या में समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे।
अभियान की मुख्य बातें
• विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण
• फलदार और छायादार पौधों का किया रोपण
• युवाओं, महिलाओं और नागरिकों की रही सक्रिय भागीदारी
• पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
• एक वृक्ष–अनेक जीवन का दिया संदेश
