World Environment Day 2026: Climate Action and Awareness Program Held at Pokhari College
- जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण बना जीवन के लिए खतरा:डॉ० नीमा भेतवाल
- विश्व पर्यावरण दिवस पर, महाविद्यालय पोखरी में कार्यक्रम आयोजित
वाचस्पति रयाल@ नरेंद्रनगर। पट्टी क्वीली के पोखरी स्थित शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बताते चलें कि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० शशिबाला वर्मा के निर्देशन में भूगोल विभाग प्रभारी डॉ० नीमा भेतवाल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर डॉ० नीमा भेतवाल ने पर्यावरण दिवस को मनाए जाने, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग व पर्यावरण प्रदूषण को मानव ही नहीं जीव जंतुओं के जीवन के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि इन तमाम चीजों को चुनौती के रूप में लेकर के पर्यावरण को प्रदूषित होने से कैसे बचाया जा सकता है, इसी को लेकर शुक्रवार विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की आधिकारिक थीम Climate Action (जलवायु कार्रवाई) पर विचार साझा करते हुए कहा कि, विचारों को मानव सहित सभी जीवो के हित को देखते हुए धरातल पर उतारने की शपथ लेकर कार्य रूप में परिणित करनी होंगी, तभी हर जीव आत्मा धरती पर सुखी से जीवन यापन कर सकेंगे।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० शशिबाला वर्मा द्वारा पर्यावरण दिवस के महत्त्व को बताए जाने के साथ ही छात्र – छात्राओं को बताया गया कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने घोषणा की है कि 2026 का विश्व पर्यावरण दिवस जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित होगा और पृथ्वी से मिल रहे चेतावनी संकेतों के प्रति तत्काल कार्रवाई को अमल में लाया जाना जरूरी होगा।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं द्वारा सफाई अभियान तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया।
कार्यक्रम के मौके पर प्रो० डीपी सिंह, सरिता देवी,डॉ० गणेश भागवत, डॉ० मुकेश सेमवाल, डॉ० वंदना सेमवाल,अजय तिवारी, अंकित कुमार, सुनीता देवी, नरेंद्र बिजल्वाण,मूर्ति लाल, मंजू,सुमन, पूजा, पूनम,मनीषा,निकिता, कंचन, अंकिता आदि छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।
