Ramgarh Primary School Holds First SMC Meeting, Students Receive Stationery Worth Over ₹1 Lakh
एक लाख से अधिक की स्टेशनरी पाकर खिले बच्चों के चेहरे, विद्यालय विकास पर हुई चर्चा
रामगढ़@ Rashtriy Vichar#। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रथम विद्यालय प्रबंधन समिति बैठक उत्साह और सकारात्मक माहौल के बीच आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पदेन सदस्य सोबत चंद्र रमोला ने की।

बैठक में विद्यालय विकास, छात्रों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अपार आईडी निर्माण, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान एक गुमनाम दानदाता द्वारा छात्र-छात्राओं और विद्यालय के लिए एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की स्टेशनरी सामग्री भेंट की गई, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्रों को कॉपियां, ड्राइंग फाइल, स्केच कलर, वैक्स कलर, पेंसिल, इरेजर और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। विद्यालय को भी क्राफ्ट सामग्री, कैंची, फेविकोल और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने बताया कि उक्त दानदाता पिछले वर्ष भी विद्यालय को सहयोग दे चुके हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और घर पर पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की।

क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला ने विद्यालय को क्षेत्र का उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बताते हुए कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में शिक्षा दिलाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
बैठक में इस अवसर पर , समाजसेवी अक्षत सकलानी, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सीमा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापिका मीना घिल्डियाल, मधुलिका वीरेंद्र उनियाल, अभिभावक रूमा देवी, सरस्वती, जुलेखा, संजय, राजू, प्रमोद कुमार, भुनटुन दास, सीमा देवी, मनीषा पूजा, पूनम, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, लता, केशवर जहां, फराना, शमीमा, अंजू देवी समेत अनेकों अभिभावक एवं भोजन मातायें लक्ष्मी देवी, विमला देवी तथा नीलिमा थापा उपस्थित रहे।
