- प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार को सौंपी, सभी पहलुओं की गहनता से हो रही जांच
- थानेदार लाइन हाजिर, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से उठे सवाल
सतपुली,@ Rashtriy Vichar News#। पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस की बर्बरता पर एक युवक ने फांसी लगातार अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक ने आत्महत्या करने से पूर्व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर थानेदार पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सतपुली को लाइन हाजिर कर दिया
शनिवार सुबह सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक पुल पर लटका हुआ है। युवक की पहचान पंकज कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद्र ग्राम रेतपुर उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने अब तूल पकड़ लिया।
पंकज की बाइक हो गई थी सीज
पुलिस ने बताया कि बीती एक मई को पंकज ने नशे की हालत में एक चिकित्सक को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उसकी बाइक सीज की गई थी। उन्होंने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में समझौता होने के बाद उसे घर भेज दिया गया था।
