Narendranagar Ayushman Arogya Mandir Upgraded to Centre of Excellence for Modern Wellness
- आयुष चिकित्सा को नई दिशा, नरेन्द्रनगर में बढ़ी स्वास्थ्य सुविधाएं
- बाल रोग, पंचकर्म और शल्य चिकित्सा सहित विशेषज्ञ सेवाएं अब सप्ताहवार उपलब्ध
वाचस्पति रयाल@नरेन्द्रनगर। वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्य योजना के तहत भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस / मॉडर्न वैलनेस केंद्र के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय क्षेत्र में पारंपरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वंदना डंगवाल ने जानकारी दी कि इस केंद्र को उन्नत करते हुए इसमें बाल रोग, गर्भिणी परिचर्या, क्षार सूत्र एवं पंचकर्म जैसी विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने बताया नरेंद्रनगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह क्षेत्र में आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय का नया मॉडल भी स्थापित करेगा। डॉ. वंदना डंगवाल ने बताया कि इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ आयुष सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे दूर-दराज जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे बाल रोग, महिलाओं से संबंधित समस्याओं, नस-तंत्रिका रोगों तथा शल्य चिकित्सा से जुड़े मामलों में विशेषज्ञ सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
नरेंद्रनगर आयुर्वेदिक अस्पताल में अब हर सप्ताह विशेषज्ञ डॉक्टर निर्धारित दिनों पर सेवाएं देंगे—
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली गौड़
सोमवार एवं मंगलवार - मर्म एवं न्यूरो चिकित्सक (आम सतेंगल)
बुधवार एवं बृहस्पतिवार - शल्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तुषिता बधानी
शुक्रवार एवं शनिवार
यह सेवाएं प्रति सप्ताह 2 मई से अग्रिम आदेशों तक नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी।
