Uttarakhand Health Department Cancels Employee Attachments, Staff Ordered Back to Original Posting
- जून से मूल तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के बाद ही मिलेगा वेतन
देहरादून@Rashtriy Vichar#Helth#। चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में लंबे समय से संबद्ध किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को अब अपने मूल तैनाती स्थल पर वापस जाना होगा। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत किए गए सभी संबद्धीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए गए हैं। इसके तहत अब जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को अन्य स्थानों पर संबद्ध किया गया था, उन्हें वापस उनके मूल तैनाती स्थल भेजा जाएगा।
सभी मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां संबद्ध कर्मचारियों को तुरंत कार्यमुक्त करें, ताकि वे अपने मूल पदस्थापन स्थल पर जाकर कार्यभार ग्रहण कर सकें।
इसके साथ ही विभाग ने वेतन भुगतान को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि जून 2026 और इसके बाद का वेतन तभी जारी किया जाएगा, जब संबंधित कर्मचारी अपने मूल तैनाती स्थल पर जाकर योगदान देंगे।

