Six Sigma Summit 2026 Highlights Service Excellence and High-Altitude Medical Mission in Himalayas
- 19,000 फीट पर सेवा का संकल्प: सिक्स सिग्मा ने मानवता को बनाया मिशन
- नेवी चीफ ने बताया राष्ट्र सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण
- कैलाश की ऊंचाइयों तक पहुंची करुणा: सिक्स सिग्मा के सेवाभाव को सलाम
- नेवी के साथ नई साझेदारी की शुरुआत
- जब मंच पर सजी देशभक्ति और सितारों की चमक
नई दिल्ली, @RashtriyVichar। राजधानी के प्रतिष्ठित Taj Palace में आयोजित ‘7वां सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ सिर्फ एक कॉर्पोरेट आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवीयता की मिसाल बनकर उभरा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Admiral Dinesh Tripathi ने सिक्स सिग्मा की उस अनूठी पहल की खुलकर सराहना की, जिसके तहत हिमालय के दुर्गम क्षेत्रों विशेषकर कैलाश मानसरोवर जैसे 19,000 फीट की ऊंचाई वाले स्थानों पर भी निःस्वार्थ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।

उन्होंने इसे ‘राष्ट्र सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण’ बताते हुए कहा कि जहां सामान्य परिस्थितियों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना कठिन होता है, वहां सिक्स सिग्मा का इस तरह का समर्पण असाधारण है। यह पहल केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति एक जीवंत प्रतिबद्धता है। गौरतलब है कि सिक्स सिग्मा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में मेडिकल कैम्प आयोजित कर हजारों लोगों को नि:शुल्क मेडिकल सेवाएं प्रदान कर चुका है, जिसमें चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ, बद्रीनाथ, मदमहेश्वर के हाई एल्टीट्यूड क्षेत्रों में तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर सैकड़ों लोगों का जीवन बचाया है।
एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ समारोह में सिक्स सिग्मा के संस्थापक Dr. Pradeep Bhardwaj और Dr. Harsh Gupta को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नेवी चीफ कमेंडेशन से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उस निरंतर प्रयास का प्रतीक है, जिसमें वे सीमाओं, ऊंचाइयों और चुनौतियों से परे जाकर जरूरतमंदों तक जीवनरक्षक सेवाएं पहुंचा रहे हैं।

इस अवसर पर एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना और सिक्स सिग्मा के बीच डाइविंग एवं रेस्क्यू ट्रेनिंग में सहयोग की बात कही। यह साझेदारी भविष्य में आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू ऑपरेशंस को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। सिक्स सिग्मा का यह सेवाभाव,जहां मिशन केवल सफलता नहीं, बल्कि सेवा है आज के दौर में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।

समिट में सुर, सम्मान और सेवा का दिखा अद्भुत संगम
Taj Palace में आयोजित “7वां सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” का माहौल उस समय और भी भावनात्मक और भव्य हो गया, जब कला, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम एक ही मंच पर देखने को मिला।

प्रसिद्ध गायक Kailash Kher ने अपनी सूफियाना आवाज से पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में भक्ति, देशप्रेम और आध्यात्मिकता का ऐसा संगम था कि दर्शक देर तक तालियों से उनका अभिनंदन करते रहे। वहीं अभिनेता Rajpal Yadav ने अपनी विशिष्ट शैली और जीवंत प्रस्तुति से कार्यक्रम में हल्के-फुल्के हास्य का रंग घोलते हुए सभी को बांधे रखा।

इस भव्य आयोजन में Hema Malini, Jaya Prada, Rana Daggubati, Ranjeet, Daler Mehndi, Ganesh Acharya और Yogesh Lakhani सहित कई जानी-मानी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक और गर्व से भर देने वाला क्षण वह रहा, जब भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, Indo-Tibetan Border Police और Central Industrial Security Force के वीर अधिकारियों को उनके अद्वितीय साहस, समर्पण और राष्ट्र सेवा के लिए सम्मानित किया गया। सभागार में मौजूद हर व्यक्ति ने खड़े होकर इन जांबाजों को सलाम किया।

इसके साथ ही भारतीय नौसेना और CISF बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने पूरे माहौल को जोश और गर्व से भर दिया। हर सुर में देश के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना झलक रही थी, जिसने कार्यक्रम को केवल एक समिट नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय उत्सव का रूप दे दिया।

डॉ. प्रदीप भारद्वाज बोले, सेवा और समर्पण से ही होगा भारत का गौरव निर्माण
आयोजन के सूत्रधार Dr. Pradeep Bhardwaj ने अपने संबोधन में समिट के मूल उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह आयोजन ‘रियल और रील हीरोज’ के सम्मान के साथ-साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गौरवगाथा को समर्पित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिक्स सिग्मा केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता की सोच है, जिसका लक्ष्य भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित करना है।
डॉ. भारद्वाज ने यह भी कहा कि आज जब दुनिया कई चुनौतियों से जूझ रही है, ऐसे में जरूरी है कि समाज के हर वर्ग से जुड़े लोग एकजुट होकर मानवता की सेवा को प्राथमिकता दें। “हमारा प्रयास है कि हम उन अनसुने नायकों को मंच दें, जो बिना किसी अपेक्षा के समाज और राष्ट्र के लिए काम कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।
एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ में इस बार वैश्विक भागीदारी ने इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दे दिया। 1000 से अधिक देश-विदेश के प्रतिष्ठित डॉक्टरों, नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों और लीडर्स की मौजूदगी ने इस मंच को विचार, नवाचार और सेवा के साझा संकल्प का केंद्र बना दिया।
‘सिक्स सिग्मा 2026’ अवॉर्ड्स के तहत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया। ये सम्मान केवल उपलब्धियों का जश्न नहीं थे, बल्कि उन प्रयासों की पहचान भी थे जो समाज में वास्तविक बदलाव ला रहे हैं, चाहे वह स्वास्थ्य सेवा हो, आपदा प्रबंधन, या मानवीय सहयोग।
इस तरह यह समिट केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक विचारधारा बनकर सामने आया, जहां सम्मान, सेवा और राष्ट्र निर्माण एक साथ जुड़े दिखाई दिए।
